Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोहल्लेवासियों की शिकायत पर निगम की सख्त कार्रवाही, सड़क क्षेत्र से हटाया गया अवैध रेम्प

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

मोहल्लेवासियों की शिकायत पर निगम की कार्रवाही

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

नगर पालिका निगम ने वार्ड क्रमांक 21 के मोहल्लेवासियों की शिकायत पर तत्काल कार्रवाही करते हुए जेसीबी की मदद से सड़क क्षेत्र में बने अवैध रेम्प को हटाया।

वार्ड क्रमांक 21 में अमृतपाल सिंह द्वारा सड़क क्षेत्र में अतिक्रमण कर पक्की सीमेंट से रेम्प बनाया गया था, जिससे मार्ग पर आवाजाही बाधित हो रही थी। मोहल्लेवासियों द्वारा शिकायत मिलने पर आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर नगर निगम भवन अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन में भवन निरीक्षक विनोद मांझी और प्रभारी अतिक्रमण अधिकारी योगेश सूरे ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि रेम्प के कारण सड़क पर आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही थी, जिससे मार्ग अवरोध और जाम लगने की स्थिति बन सकती थी, साथ ही दुर्घटनाओं का भी खतरा था। निगम द्वारा तुरंत कार्रवाही करते हुए अतिक्रमण को हटाया गया। इस दौरान अतिक्रमणकर्ता द्वारा विरोध का प्रयास भी किया गया, लेकिन निगम की सख्ती और पुलिस बल की मौजूदगी के कारण विरोध को नाकाम कर दिया गया।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश के बाद हुई इस कार्रवाही में निगम के तोड़ू दस्ते के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अतिक्रमणकर्ता को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में फिर से अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाही की जाएगी।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment