Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कुलुकेरा में बीजेपी की विशाल जनसभा: केदार कश्यप और गोमती साय ने श्रद्धानंद बेसरा के समर्थन में जनता से की अपील

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

 

कुलुकेरा बीजेपी जनसभा

कुलुकेरा।

सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र के कुलुकेरा में आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित विशाल जनसभा में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने जनसभा को संबोधित किया और बीजेपी उम्मीदवार श्रद्धानंद बेसरा के समर्थन में प्रचार किया।

केदार कश्यप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, “आपका एक वोट क्षेत्र के विकास और प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। हम एक मजबूत और जनहितकारी सरकार बनाने के लिए श्रद्धानंद बेसरा को भारी मतों से विजयी बनाने के लिए आपसे आग्रह करते हैं।”

पत्थलगांव की विधायक गोमती साय ने भी जनता से समर्थन की अपील करते हुए कहा, “हमारा उद्देश्य सिर्फ हंगामा खड़ा करना नहीं है, बल्कि झारखंड का सूरत बदलना है। यहां भी विकास की गति को रफ्तार मिले और डबल इंजन की सरकार में विकास दुगुनी गति से होगा। मोदी की गारंटी का मतलब है गारंटी पूरा होना, और इसी गारंटी को कायम रखने के लिए मैं आप सभी से आग्रह करती हूं कि झारखण्ड की दशा और दिशा बदलने के लिए भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दें और श्रद्धानंद बेसरा को भारी बहुमत से विजयी बनाएं।”

जनसभा के दौरान भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय मुद्दों पर जोर दिया और जनता को यह विश्वास दिलाया कि भारतीय जनता पार्टी क्षेत्र की बेहतरी और समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। लोगों का उत्साह देखते ही बनता था और उन्होंने बीजेपी के प्रति अपना समर्थन जताया।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment