Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुकान के बाहर शराब पीने से मना किया तो बदमाशों ने की फायरिंग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article
news paper editing
previous arrow
next arrow

ग्वालियर।

हजीरा थाना क्षेत्र के बिरला नगर लाइन नंबर 9 में सिकरवार डिस्पोजल दुकान के संचालक रमेश सिंह सिकरवार पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि बदमाश सत्यवीर जाट और दीपू उर्फ गोलू आर्य ने दुकान के बाहर शराब पीने से रोकने के विवाद के बाद इस वारदात को अंजाम दिया।

घटना के अनुसार, रमेश सिंह सिकरवार अपनी दुकान चला रहे थे, जब दो बदमाश सत्यवीर जाट और दीपू उर्फ गोलू आर्य दुकान के बाहर शराब पीते हुए गाली-गलौज करने लगे। दुकानदार रमेश ने उन्हें शराब पीने और गाली देने से मना किया और वहां से हटने को कहा। इससे नाराज होकर दोनों बदमाश वहां से चले गए, लेकिन आज दोनों बदमाश फिर से पहुंचे और दुकान के बाहर फायरिंग कर दी।

फायरिंग के दौरान रमेश ने अपनी जान बचाने के लिए दुकान के अंदर भागकर खुद को सुरक्षित किया। बदमाश फायरिंग करने के बाद रमेश को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पूरी घटना दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सूचना मिलते ही हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। पुलिस ने फरियादी रमेश सिंह सिकरवार की शिकायत पर दोनों बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

news paper editing
previous arrow
next arrow

Leave a Comment