Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

थाना गादीरास पुलिस ने विस्फोटक सामग्री के साथ नक्सली को दबोचा, बड़ी साजिश नाकाम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow
गादीरास नक्सली गिरफ्तारी

सुकमा।
जिला सुकमा के थाना गादीरास क्षेत्र में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना गादीरास पुलिस और नक्सल सेल आसूचना शाखा की संयुक्त कार्रवाई में 14 नवंबर 2024 को एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए नक्सली की पहचान कवासी जोगा (34 वर्ष), पिता कवासी देवा, निवासी ग्राम भण्डारपदर, थाना भेज्जी, जिला सुकमा के रूप में हुई है। आरोपी नक्सली कोंटा एरिया कमेटी के तहत भण्डारपदर आरपीसी अध्यक्ष के पद पर कार्यरत था।

सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर ग्राम जीरमपाल व आसपास के क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान जीरमपाल, चिंनापारा के जंगल में एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस पार्टी को देख भागने का प्रयास करने लगा। घेराबंदी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने की मंशा से विस्फोटक सामग्री छिपाकर रखने की बात कबूल की।

आरोपी के निशानदेही पर 05 जिलेटिन रॉड, 04 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 2.5 मीटर कोर्डेक्स वायर, एक टिफिन, एक इंजेक्शन सिरिंज और 14 नक्सल पर्चे बरामद किए गए।

थाना गादीरास में आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/2024 के तहत धारा 4 और 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम में मामला दर्ज किया गया। कवासी जोगा को विधिवत गिरफ्तार कर 15 नवंबर 2024 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

जिले में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत इस कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment