
दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)
भिलाई नगर विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-1 में आयोजित हित चिंतक सहकारी ऋण समिति मर्यादित के 59वें स्थापना दिवस और मेधावी छात्र एवं सदस्य सम्मान समारोह कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक और राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इन छात्रों को उज्जवल भविष्य की ओर अग्रसर होते हुए समाज में योगदान देने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही, सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले कलाकारों का भी सम्मान किया गया, जिससे उनकी उत्साहवर्धन और कला के प्रति सम्मान बढ़ा।
विधायक ललित चंद्राकर ने कार्यक्रम के आयोजकों को धन्यवाद देते हुए इस आयोजन को भव्य और प्रेरणादायक बताया, जो समाज को एकजुट करता है और नई पीढ़ी को प्रेरणा देने का महत्वपूर्ण मंच बनता है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सांसद विजय बघेल की धर्मपत्नी रजनी बघेल, श्री मुरलीधर मेधावी बच्चों के सम्माननीय पालकगण, और हित चिंतक सहकारी ऋण समिति मर्यादित के समर्पित सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।






