Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मणिपुर हिंसा पर फिल्म बनाने जा रहे सनोज मिश्रा, राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव करेंगे बॉलीवुड डेब्यू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article


मुंबई।

मणिपुर हिंसा आजकल चर्चा का विषय बनी हुई है, लेकिन इस मुद्दे का कोई ठोस समाधान नहीं निकलता दिख रहा है। इस ज्वलंत समस्या पर फिल्म निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्रा ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ नामक फिल्म बना रहे हैं, जिसका लक्ष्य मणिपुर हिंसा को एक नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करना है। इस फिल्म की घोषणा मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की गई।

फिल्म के लेखक, निर्माता और निर्देशक सनोज मिश्रा ने फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह उनकी तरह वामपंथी सोच वाली फिल्में नहीं बनाते। मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा, “मैं युवाओं को भ्रमित करने वाली और एजेंडा पर आधारित फिल्में नहीं बनाता, मैं सिर्फ तथ्यों के आधार पर चलता हूँ।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज के ज्वलंत मुद्दों को पर्दे पर लाना उनका कर्तव्य है, चाहे फिर इसके लिए उन्हें जान से मारने की धमकियां ही क्यों न मिलें।

 

मिश्रा की फिल्म ‘द डायरी ऑफ मणिपुर’ में राजकुमार राव के बड़े भाई अमित राव हिंदी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। अमित राव ने फिल्म के लिए अपनी सहमति दी और कहा, “इस फिल्म की कहानी सुनकर मैं खुद को इसमें अभिनय करने से रोक नहीं पाया। यह बॉलीवुड में मेरे लिए एक नया और अच्छा अवसर है।”

यह फिल्म एक पॉलिटिशियन और एक गरीब लड़की की प्रेम कहानी पर आधारित है, जो मणिपुर के हिंसक माहौल से गुजरती है। हालांकि फिल्म की कहानी के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, क्योंकि यह एक संवेदनशील विषय है।

फिल्म का निर्माण सनोज मिश्रा की प्रोडक्शन कंपनी सनोज मिश्रा फिल्म्स के तहत किया जा रहा है, और इसके सह-निर्माता यामीन खान, जावेद देवरियावाले, धीरेंद्र ठाकुर और संजय कुमार हैं। फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में अमित राव के अलावा प्रसिद्ध योग शिक्षिका मानसी गुलाटी और भजन सम्राट अनूप जलोटा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे। बाकी कलाकारों का चयन अभी जारी है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपूर्वा दत्ता, दीपक सुथा, महमूद अली, महिमा गुप्ता, श्वेता, ज्ञान चंद्र, शिव आर्यन और पप्पू यादव भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment