रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में आर.बी.सी. 6-4 के तहत त्वरित आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति मिल रही है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में इस योजना के तहत प्रकरणों की प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है, जिससे प्रभावित व्यक्तियों को जल्द आर्थिक सहायता मिल रही है।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने 11 माह में 188 प्रकरणों में आर्थिक सहायता राशि की मंजूरी दी है। उल्लेखनीय है कि आर.बी.सी. 6-4 के तहत तालाब या पानी में डूबने, आग में जलने, आकाशीय बिजली, सर्पदंश, अतिवृष्टि के कारण पेड़ गिरने, बिच्छू काटने जैसे प्रकरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। प्रत्येक प्रकरण में 4 लाख रुपये की सहायता राशि दी जा रही है।
इस त्वरित निराकरण प्रक्रिया ने लोगों को समय पर राहत प्रदान की है और सरकार की दक्षता और पारदर्शिता को भी रेखांकित किया है।










