Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

झारखंड से अवैध धान परिवहन करते हुए 50 क्विंटल धान जब्त, फरसाबहार में हुई कार्रवाई

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जशपुर।

कलेक्टर रोहित व्यास के दिशा-निर्देशों में फरसाबहार एसडीएम श्री आर एस लाल ने उड़ीसा बॉर्डर के सागजोर और झारखंड बॉर्डर के चेक पोस्ट का निरीक्षण किया। इस दौरान, तहसीलदार श्री राहुल कौशिक ने रात 1 बजे सपघरा बैरियर के पास झारखंड से अवैध धान परिवहन करते हुए ट्रैक्टर सोनालिका में रामेश्वर यादव से लगभग 50 क्विंटल (120 बोरी) धान अवैध रूप से जब्त किया।

जप्त की गई धान को तत्पश्चात करडेगा चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। आगे की कार्यवाही हेतु मंडी निरीक्षक को सूचित किया गया। इस निरीक्षण के दौरान नायब तहसीलदार श्री राहुल कौशिक और दुलदुला खाद्य निरीक्षक श्री संदीप गुप्ता भी उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment