Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री ने किया ‘दैनिक जशपुरांचल’ की रजत जयंती स्मारिका का विमोचन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के कार्यालय कक्ष में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘दैनिक जशपुरांचल’ की रजत जयंती स्मारिका का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने संपादक विजय त्रिपाठी सहित समाचार पत्र से जुड़े सभी सदस्यों को 25 वर्ष पूर्ण होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने कहा, “दैनिक जशपुरांचल ने 25 वर्षों की इस यात्रा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आशा है कि जशपुरांचल इसी तरह उत्कृष्ट पत्रकारिता द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक करता रहेगा।”

 

संपादक विजय त्रिपाठी ने बताया कि वर्ष 1999 में स्थापित ‘दैनिक जशपुरांचल’ ने इस वर्ष 25 वर्ष का सफर तय किया है। इस उपलक्ष्य में प्रकाशित रजत जयंती स्मारिका में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पिछले एक वर्ष में किए गए जनकल्याण के विविध कार्यों पर केंद्रित आलेखों का संकलन किया गया है। साथ ही, स्मारिका में जशपुर अंचल की संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक स्थल, एडवेंचर स्पोर्ट्स, जनजातीय विशेषता आदि से संबंधित रुचिकर जानकारी भी शामिल की गई है।

इस अवसर पर विधायक एवं सरगुजा प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय, जशपुर विधायक रायमुनि भगत, विधायक भावना बोहरा, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद, जनसंपर्क विभाग के संचालक अजय अग्रवाल, अपर संचालक संतोष मौर्य, पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे, श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, रामप्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, सुनील गुप्ता, भरत सिंह, ब्रजेश शुक्ला, भरत योगी, योगेश थवाईत, प्रशांत सहाय, मदन सुंदर खुटिया, परमानंद गुप्ता, रणविजय सिंह और आर्यन दुबे सहित अन्य उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment