Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवागढ़ में 209 करोड़ रूपये के विकास कार्यों का किया भूमिपूजन और लोकार्पण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के विकासखंड मुख्यालय नवागढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता और गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव 2024 के समापन समारोह में शामिल होकर 209 करोड़ 12 लाख 57 हजार रूपये के 74 विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने बाबा गुरु घासीदास जैतखम में पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की।

 

मुख्यमंत्री ने नवागढ़ के कोदूराम दलित महाविद्यालय में एमकॉम और साइंस विषय की 40-40 सीटें शुरू करने और अनुसूचित जाति बाहुल्य 10 ग्रामों में सीसी रोड का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। इस योजना के तहत प्रत्येक ग्राम में 10-10 लाख रूपये की राशि आवंटित की जाएगी।

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बाबा गुरु घासीदास के समाजिक समता के संदेश की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि ‘‘मनखे-मनखे एक समान’’ का विचार छत्तीसगढ़ के समतामूलक समाज के निर्माण की दिशा में प्रेरणास्त्रोत बना है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के कल्याण की बात करते हुए कहा कि ‘‘हमारा छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, और किसानों की समृद्धि के लिए हम 3100 रुपए प्रति क्विंटल और 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीद रहे हैं।’’ इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार द्वारा लागू महतारी वंदन योजना का उल्लेख किया, जिसमें प्रत्येक मां-बहन को हर महीने एक हजार रुपये की गारंटी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं के रोजगार, पारदर्शी परीक्षा प्रणाली और अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास के लिए राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार का पूरा फोकस अनुसूचित जाति-जनजाति के विकास पर है। इसके लिए हमने बजट प्रावधानों में उल्लेखनीय वृद्धि की है।’’

समारोह में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपे और राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का उल्लेख किया और नवागढ़ क्षेत्र के विकास के लिए मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

समारोह में विधायक किरण सिंह देव, पुन्नूलाल मोहले, दीपक साहू, ईश्वर साहू, अवधेश चंदेल, लाभचंद बाफना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment