Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

रायपुर में 12,680 मीट्रिक टन धान खरीदी, अब तक 4,19,167 मीट्रिक टन का रिकॉर्ड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिले के सभी 139 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी प्रक्रिया तेजी से जारी है। अब तक जिले में 4 लाख 19 हजार 167 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है, जिसकी कुल लागत 964 करोड़ 43 लाख रुपये है।

आज के दिन जिले में 12 हजार 680 मीट्रिक टन धान खरीदी गई, जिसकी कीमत 29 करोड़ 17 लाख रुपये आंकी गई है। इस धान की खरीदी 3,624 किसानों से की गई है।

प्रशासन द्वारा धान खरीदी की इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow