Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अवैध धान परिवहन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 1173 बोरी धान जब्त

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सूरजपुर।

जिला प्रशासन द्वारा अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तीन अलग-अलग मामलों में 1173 बोरी धान जब्त की गई है।
प्रतापपुर क्षेत्र में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रतापपुर के नेतृत्व में नायब तहसीलदार मुकेश दास, नायब तहसीलदार संजय शर्मा, खाद्य निरीक्षक शशी जायसवाल और रेवटी चौकी स्टाफ की संयुक्त टीम ने शांतिनगर, प्रतापपुर में 100 बोरी (लगभग 40 क्विंटल) धान जब्त किया। यह धान श्याम ट्रेड्स द्वारा योद्धा पिकअप के माध्यम से अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। जब्त धान और वाहन को प्रतापपुर थाना के सुपुर्द किया गया है।

दूसरी बड़ी कार्यवाही:
ग्राम चाचीडाड में श्याम गुप्ता के गोदाम और एक खड़ी ट्रक से 700 बोरी धान (लगभग 280 क्विंटल) जब्त किया गया, जिसे थाना रेवटी के सुपुर्द किया गया।

तीसरी कार्यवाही:
ग्राम रेवटी में अनुपम पटेल के यहां से पुराना धान 373 बोरी (लगभग 149 क्विंटल) जब्त किया गया। टीम ने गोदाम को सील कर दिया है।

किसानों से रकबा समर्पण का कार्य जारी:
राजस्व टीम ने किस्मत पति चंद्र देव (बिहारपुर) का 61 क्विंटल और जगदीश पिता सूरजभान (नवाटोला) का 159.6 क्विंटल धान रकबा समर्पण कराया।
जिले में अब तक 40717 किसानों से 2186227.0 क्विंटल धान खरीदा गया है, जिसमें 803927.0 क्विंटल का उठाव हो चुका है। साथ ही, 10448 किसानों ने 631 हेक्टेयर रकबा समर्पण किया है।

कलेक्टर का निरीक्षण:
कलेक्टर एस. जयवर्धन ने बसदेई धान उपार्जन केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने धान खरीदी और उठाव के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2024/12/27-dec-2024-se-02-jan-2025-varsh-20-omdarpna-09-1.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow