Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 29 मकान हितग्राहियों को आवंटित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाईनगर (रवि कुमार भास्कर)।

प्रधानमंत्री आवास योजना मोर मकान-मोन आस घटक अंतर्गत नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में 29 मकानों का आवंटन किया गया। यह आवंटन उन नागरिकों के लिए किया गया है, जो पहले से किराए पर निवास कर रहे थे और आवास हेतु आवेदन प्रस्तुत कर चुके थे। इस योजना के तहत दिव्यांग, वरिष्ठजन और सामान्य वर्ग के नागरिकों को प्राथमिकता दी गई थी।

 

महापौर नीरज पाल और आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने आज इस महत्वपूर्ण आवंटन कार्य को लॉटरी पद्धति से सम्पन्न किया। इस दौरान, प्रत्येक हितग्राही को खुद लॉटरी निकालने का अवसर दिया गया और जिनकी पर्ची पर नाम आया, उन्हें संबंधित मकान का आवंटन किया गया।

आवास आवंटन के दौरान, दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों को भूतल के चार मकान आवंटित किए गए, वहीं सामान्य नागरिकों को 25 मकान दिए गए। इन आवासों में से 10 प्रतिशत राशि हितग्राहियों द्वारा जमा की जा चुकी है, जबकि शेष राशि जमा करने के बाद उन्हें मकान की चाबी प्रदान कर दी जाएगी।

यह आवास निम्नलिखित स्थानों पर आवंटित किए गए हैं:

  1. सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया – 4 मकान
  2. कृष्णा इंजीनियरिंग के पीछे खम्हरिया – 22 मकान
  3. अविनाश मेट्रोपालिश – 1 मकान
  4. सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया – 1 मकान
  5. आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड – 1 मकान

इस अवसर पर महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, एमआईसी सदस्य चंद्रशेखर गवयी, अधीक्षण अभियंता दीपक जोशी, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, आवास प्रभारी विद्याधर अभियंता दीपक देवांगन, नम्रता ठाकुर, जनसम्पर्क अधिकारी अजय शुक्ला सहित निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow