Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बीजापुर में दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को दी गई श्रद्धांजलि

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


बीजापुर। 

दिवंगत पत्रकार मुकेश चंद्राकर को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को प्रेस क्लब भवन में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ और अन्य राज्यों से आए पत्रकारों के साथ-साथ जनप्रतिनिधि, जिले के अधिकारी-कर्मचारी व बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने नम आंखों से दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में कांग्रेस, भाजपा व अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। सभी ने मुकेश चंद्राकर के पत्रकारिता क्षेत्र में दिए गए योगदान व उनके सामाजिक सरोकारों की सराहना की। वक्ताओं ने उनके सरल स्वभाव और सत्यनिष्ठा को याद करते हुए कहा कि उनका जाना पत्रकारिता जगत व समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।

श्रद्धांजलि सभा के पश्चात प्रेस क्लब परिसर में दिवंगत पत्रकार की स्मृति को चिरस्थायी बनाने के लिए उनके बड़े भाई यूकेश चंद्राकर द्वारा पौधारोपण किया गया। यह पहल उनके जीवन मूल्यों व पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रतीक बनी।

कार्यक्रम के उपरांत अंबेडकर भवन में शांति भोज का आयोजन किया गया, जिसमें उनके परिवार, मित्र, सहकर्मी व बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। शांति भोज के दौरान लोगों ने मुकेश चंद्राकर के जीवन व उनकी उपलब्धियों को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/10-jan-2025-se-16-jan-2025-varsh-20-omdarpna-11.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow