Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

मोतिहारी: रौशनी हत्याकांड में नया मोड़, पिता ने कबूला जुर्म

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


मोतिहारी।

मोतिहारी के कोटवा थाना क्षेत्र के कररिया पंचायत में 22 वर्षीय रौशनी की हत्या के मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मृतका के पिता विनोद प्रसाद ने ही गला दबाकर उसकी हत्या की और शव को तिरहुत मुख्य नहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

ससुराल से नाता तोड़ मायके लौटी थी रौशनी

करीब एक वर्ष पूर्व विनोद प्रसाद ने अपनी बेटी रौशनी की शादी सेमरा में की थी। हालांकि, रौशनी का ससुराल वालों से अक्सर विवाद होता रहता था। पंचायत के हस्तक्षेप के बाद डेढ़ महीने पहले ससुराल से रिश्ता तोड़कर वह मायके आ गई थी।

विगत रविवार को नहर के पास चरवाहों ने पानी में तैरता हुआ शव देखा। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान रौशनी के रूप में हुई।

पुलिस को यहीं से हुआ शक

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन रौशनी के परिजन वहां नहीं पहुंचे। पुलिस को यह असामान्य लगा। थानाध्यक्ष राजरूप राय ने बताया कि घटना स्थल से मात्र डेढ़ किलोमीटर दूर मृतका का घर था, फिर भी उसके माता-पिता घटनास्थल पर नहीं आए।

दो दिन पहले रौशनी के गायब होने की मौखिक सूचना देने के बावजूद पिता ने लिखित आवेदन नहीं दिया था। पुलिस के दबाव में उन्होंने शव की शिनाख्त की, जिसके बाद उनके व्यवहार पर पुलिस को और संदेह हुआ।

हत्या की वजह

मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि आरोपी पिता ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि रौशनी शादी के बाद भी अपने प्रेमी से मिलती थी। इससे परिवार को समाज में बदनामी का सामना करना पड़ रहा था। तंग आकर उन्होंने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया।


[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/17-jan-2025-se-23-jan-2025-varsh-20-omdarpna-12.pdf”]

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow