Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गर्मी में पेयजल समस्या पर निगम अधिकारियों की बैठक संपन्न : समाधान के लिए प्रयास तेज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • बढ़ते तापमान से जूझते नागरिकों के लिए राहत की उम्मीद

भिलाई (रवि कुमार भास्कर)।

बढ़ती गर्मी को लेकर नगर निगम भिलाई में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संचनालय नगरी प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़ रायपुर के डायरेक्टर रिमिजियुस एक्का ने महापौर नीरज पाल, आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय, सभापति गिरवर बंटी साहू और अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर पेयजल समस्या पर चर्चा की।

बैठक में नगर निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल और आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने गर्मी में जल संकट से निपटने के लिए सरकारी योजनाओं और संभावित उपायों पर विचार-विमर्श किया। डॉ. रिमिजियुस एक्का ने कहा कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की स्थिति पर समग्र चर्चा की जा रही है, ताकि गर्मी में नागरिकों को पानी की समस्याओं का समाधान मिल सके।

बैठक में दुर्ग की श्रीमती अलका बाघमार, रिसाली की श्रीमती शशि सिन्हा, भिलाई तीन चरोदा के निर्मल कोसरे, दुर्ग के सुमित अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में जल आपूर्ति की स्थिति पर विस्तार से जानकारी दी।

महापौर नीरज पाल ने इस बैठक को शासन की एक सकारात्मक पहल बताते हुए कहा कि यह नागरिकों को जल संकट से मुक्ति दिलाने में मदद करेगी। बैठक के अंत में, डायरेक्टर रिमिजियुस एक्का ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अपने प्रस्तावों के अनुसार कार्य पूरा करने की दिशा में निर्देश दिए।

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/03/peyjal-mang-Prastav.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow