Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गौ सेवा और पशु कल्याण के लिए जन समर्पण सेवा संस्था का सराहनीय प्रयास

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने किया कोटना एवं सकोरे का वितरण

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग शहर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा बीते 3000 दिनों से लगातार निःशुल्क भोजन वितरण, गौ सेवा, पशु-पक्षियों की देखभाल और दिव्यांग जनों की सेवा जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में संस्था द्वारा आयोजित विशेष कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने सहभागिता कर गौमाता और अन्य पशु-पक्षियों के लिए निःशुल्क कोटना और सकोरे का वितरण किया।

जन सेवा को समर्पित संस्था का अनुकरणीय कार्य

इस अवसर पर आम नागरिकों को भी निःशुल्क कोटना और सकोरे वितरित किए गए। विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि, “जन समर्पण सेवा संस्था द्वारा लगातार 3000 दिनों तक बिना रुके की जा रही सेवा न केवल दुर्ग शहर की एक मिसाल है, बल्कि यह पूरे समाज के लिए प्रेरणा है। पशु-पक्षियों, दिव्यांग जनों और जरूरतमंदों के प्रति इस सेवा भावना को मैं हृदय से नमन करता हूँ।”

पारिस्थितिकी संतुलन के लिए सामाजिक जिम्मेदारी का आह्वान

श्री चंद्राकर ने आगे कहा कि यह कार्यक्रम हमें पशु-पक्षियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी को समझने और उनके संरक्षण के लिए काम करने का अवसर प्रदान करता है। “पशु-पक्षी हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वे हमें कई तरह से लाभ पहुंचाते हैं, और पारिस्थितिकी को संतुलन में बनाए रखते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हम सब संकल्प लें कि पशु-पक्षी और जल संरक्षण की दिशा में हम अपने-अपने घर से कार्य करेंगे।”

उन्होंने सफल आयोजन के लिए संस्था और सभी सहयोगियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

इस आयोजन में युवा मोर्चा के मनोज शर्मा, बंटी शर्मा, श्री जय जयसवाल, पार्षद सुरेश गुप्ता, मनोज (लाला गुप्ता), संजय साहू, विवेक साहू, इसान शर्मा, राहुल शर्मा, सुजा शर्मा, ऋषि गुप्ता, सोनल सेन, संभव जैन, आशीष गुप्ता और जन समर्पण सेवा संस्था के समस्त युवा साथीगण उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow