Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छावनी में हरियाली बढ़ाने की पहल: आयुक्त पांडेय व रहवासियों ने किया पौधारोपण, शासकीय भूमि का भी हुआ निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भिलाई नगर (रवि कुमार भास्कर) ।

छावनी क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के उद्देश्य से नगर निगम भिलाई और परमार्थी जीवनोदक संस्था ने संयुक्त रूप से एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जोन 4, छावनी क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई के समीप आयुक्त राजीव कुमार पांडेय व स्थानीय मोहल्ले वासियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में कुर्सीपार छावनी क्षेत्र की हरियाली को बढ़ावा देने के लिए सभी आयु वर्ग के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पौधों को सुरक्षित रखने व उन्हें बड़ा करने का संकल्प लिया।

पौधारोपण में उमड़ा जनसैलाब

वृक्षारोपण कार्यक्रम में वार्ड पार्षद गिरिजा बंछोर, उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू, वृक्षमित्र मुकेश पांडेय, भूतपूर्व सैनिक शैलेंद्र गुप्ता, IBC 24 संवाददाता कोमल धनेशर के साथ-साथ मोहल्ले के कई वरिष्ठ नागरिक व बच्चे भी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

मुक्तिधाम तालाब उद्यान का निरीक्षण

इसके अतिरिक्त, आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने छावनी मुक्तिधाम तालाब उद्यान का भी निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान अधिकारी तिलेश्वर साहू को निर्देशित किया कि वे उद्यान में ग्रास कटिंग कराएं और अधिक पौधारोपण की व्यवस्था करें ताकि उद्यान और भी सुंदर बन सके।

शासकीय योजनाओं के लिए भूमि का निरीक्षण

आयुक्त ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु सहायक राजस्व अधिकारी बालकृष्ण नायडू के साथ निगम स्वामित्व की भूमि का भी जायजा लिया। इस दौरान वार्ड 44 लक्ष्मीनारायण वार्ड स्थित पूर्व में संचालित देशी मदिरा दुकान की विवादित काबिज भूमि, वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह नगर स्थित मेसर्स स्टील ट्रेडिंग कंपनी (धरम कांटा) की जी ई रोड पर स्थित भूमि और आईएमआई हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow