Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

बुजुर्गों को सौगात: गजेन्द्र यादव की पहल से खुला ‘सियान सदन’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

दुर्ग के गणपति विहार में वरिष्ठ नागरिकों को एक नई सौगात मिली है। विधायक गजेन्द्र यादव की पहल पर निर्मित अत्याधुनिक ‘सियान सदन’ का लोकार्पण संपन्न हो गया है। इस नवीन भवन से क्षेत्र के बुजुर्गों को एक ऐसा उपयुक्त स्थल मिलेगा जहां वे सुकून से समय व्यतीत करने के साथ ही विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित कर सकेंगे।

विधायक गजेन्द्र यादव ने बताया कि गणपति विहार कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिकों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे उनकी स्वीकृत राशि से निर्मित कर पूरा किया गया है। उन्होंने इस क्षण को संतोषजनक बताते हुए कहा कि आज हमारे बुजुर्गों को एक सम्मानजनक, सुरक्षित और सुसज्जित भवन स्थल उपलब्ध हो पाया है।

‘बुजुर्ग अनुभव का खान होते हैं’

यादव ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्ग रिटायर नहीं होते, बल्कि वे अनुभव का खान होते हैं। उनके अनुभवों से ही एक बेहतर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बुजुर्गों के पास बाल्य अवस्था से लेकर बुजुर्ग अवस्था तक की समस्याओं और उनके निदान का विस्तृत अनुभव होता है। यादव ने सभी बुजुर्गों से समाज को संस्कारित बनाने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार, कुम्हारी नगर पंचायत अध्यक्ष मिना वर्मा, पार्षद गुलशन साहू, गणपति विहार कॉलोनी अध्यक्ष शैलेष जोशी, भूषण देवांगन, मन्नू लाल परगनिहा, अभय अग्रवाल, महेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कॉलोनी के नागरिक उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow