Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में बड़ा हादसा, 6 मजदूरों की मौत, 6 घायल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

रायपुर (सत्यानंद सोई)।

राजधानी रायपुर के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदावरी इस्पात फैक्ट्री में आज एक बड़े हादसे ने सबको स्तब्ध कर दिया। त्योहारों से ठीक पहले हुई इस घटना में 6 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। इनमें से 2 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। करीब दो घंटे पहले हुई यह घटना पिलेट्स बनाने वाली फैक्ट्री के निर्माणाधीन हिस्से में हुई।

 

निर्माणाधीन हिस्से के गिरने से दुर्घटना

जानकारी के अनुसार, यह हादसा फैक्ट्री के निर्माणाधीन हिस्से के गिरने से हुआ। इस दौरान भारी मशीनरी का एक टुकड़ा भी गिरा, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। यह गोदावरी इस्पात फैक्ट्री हीरा ग्रुप की सहयोगी कंपनी है। घटना के तुरंत बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में बचाव कार्य शुरू किया गया।

 घायलों का चल रहा इलाज

हादसे में घायल हुए सभी 6 मजदूरों को पंडरी स्थित जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दो गंभीर रूप से घायल मजदूरों को बेहतर इलाज के लिए रेफर भी किया जा सकता है। आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या में और वृद्धि हो सकती है, क्योंकि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

सुरक्षा उपायों में कमी पर उठे सवाल

हादसे के पीछे कंपनी प्रबंधन की लापरवाही और सुरक्षा उपायों की कमी को मुख्य कारण बताया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में भी यही बात सामने आ रही है कि यदि पर्याप्त सुरक्षा मानक अपनाए गए होते तो इस बड़े हादसे को टाला जा सकता था। जिला प्रशासन ने घटना की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

प्रशासन और पुलिस मौके पर, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है। इसके साथ ही जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे की टीम भी घटनास्थल पर मौजूद है और रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हुई है। पुलिस ने घटना का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow