Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन 21 जनवरी से

भारत निर्वाचन आयोग सम्मेलन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

नई दिल्ली/रायपुर।

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) द्वारा लोकतंत्र और निर्वाचन प्रबंधन पर पहले तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन (IICDEM-2026) का आयोजन 21 से 23 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है। भारत अंतरराष्ट्रीय लोकतंत्र एवं निर्वाचन प्रबंधन संस्थान (IIIDEM) द्वारा आयोजित यह अपनी तरह का अब तक का सबसे बड़ा वैश्विक सम्मेलन होगा।

70 देशों की भागीदारी, 36 विषयगत सत्र

इस सम्मेलन में विश्व के 70 से अधिक देशों के लगभग 100 अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि शामिल होंगे। कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय संगठनों, विदेशी मिशनों और निर्वाचन क्षेत्र के विशेषज्ञों की भी उपस्थिति रहेगी। तीन दिनों के भीतर कुल 36 विषयगत समूहों में गहन विचार-विमर्श किया जाएगा। इन समूहों का नेतृत्व विभिन्न राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) करेंगे। इस चर्चा में देश के प्रतिष्ठित संस्थान जैसे 4 IITs, 6 IIMs, 12 NLUs और IIMC के विशेषज्ञ सहयोग करेंगे।

ECINET का होगा औपचारिक शुभारंभ

सम्मेलन के दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन संबंधी समस्त जानकारी और सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच ECINET का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, आयोग अन्य देशों के निर्वाचन प्रबंधन निकायों (EMBs) के साथ चुनौतियों और सहयोग पर 40 से अधिक द्विपक्षीय बैठकें करेगा।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार, निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी 21 जनवरी को उद्घाटन सत्र में प्रतिनिधियों का स्वागत कर कार्यवाही की शुरुआत करेंगे।

सम्मेलन के दौरान एक विशेष प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी, जिसमें भारतीय निर्वाचन प्रक्रिया की जटिलता और हालिया नवाचारों को प्रदर्शित किया जाएगा। पहले दिन लोकसभा चुनाव 2024 की परिकल्पना पर आधारित डॉक्यू-सीरीज़ “इंडिया डिसाइड्स” का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow