Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजनांदगांव में खाद वितरण: खरीफ की तैयारी में जुटे किसान, सोसायटियों में पर्याप्त स्टॉक

राजनांदगांव में खाद वितरण करते किसान और सोसायटी का दृश्य

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं


राजनांदगांव।

जिले में खरीफ सीजन की तैयारियां जोरों पर हैं और खेती-किसानी को लेकर किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। किसान सहकारी समितियों में पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार खाद एवं बीज की खरीदी कर रहे हैं। वर्तमान में राजनांदगांव में खाद वितरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है और समितियों में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर खाद-बीज वितरण कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि किसानों को खाद-बीज प्राप्त करने में किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस वर्ष खरीफ में धान सहित दलहन-तिलहन फसलों में परम्परागत खाद के साथ वैकल्पिक खाद एवं नैनो यूरिया व डीएपी के उपयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

किसानों ने खाद की उपलब्धता पर जताई संतुष्टि

राजनांदगांव में खाद वितरण की पुख्ता व्यवस्था से किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। ढाबा सोसायटी में खाद लेने पहुंचे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सिंगदई के किसान कमल नारायण साहू ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ 35 डिसमिल जमीन है। उन्होंने सोसायटी से 3 बोरी यूरिया, 3 बोरी डीएपी और 3 बोरा पोटाश की खरीदी की है। कमल नारायण ने बताया कि उन्हें जरूरत के हिसाब से पर्याप्त खाद मिल गया है।

इसी तरह, ग्राम फरहद के किसान घनश्याम पटेल ने बताया कि उनके पास 1 एकड़ जमीन है और वे ढाबा सोसायटी से खाद एवं राखड़ लेकर जा रहे हैं। वे इस बार महामाया धान की फसल लेंगे, जिससे उन्हें 30 से 35 कट्टा धान उत्पादन की उम्मीद है। वहीं, ग्राम सिंगदई की महिला किसान ललिता साहू (साढ़े 4 एकड़ कृषि भूमि) ने भी ढाबा सोसायटी से 5 बोरी यूरिया, 5 बोरी पोटाश और 5 बोरा डीएपी क्रय किया। समय पर राजनांदगांव में खाद वितरण होने से ललिता ने संतोष जताते हुए कहा कि अब खेती-किसानी का कार्य सही समय पर प्रारंभ हो सकेगा।

राजनांदगांव में खाद वितरण करते किसान और सोसायटी का दृश्य

राजनांदगांव में खाद वितरण करते किसान और सोसायटी का दृश्य


कृषक उन्नति योजना से किसानों को लाभ

शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी होने से किसानों में जबरदस्त खुशी है। योजना से मिल रहे इस बड़े लाभ और खाद की पर्याप्त उपलब्धता के लिए किसानों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।


यह भी पढ़े:

राजनांदगांव पुलिस का बड़ा एक्शन: थाने में शराब पार्टी करते 2 आरक्षक सस्पेंड

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow