Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजमुंदरी में कार से कुचली गई 28 वर्षीय महिला डॉक्टर की मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

  • नशे में धुत युवकों ने स्कूटर सवार पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट को कुचला, दोनों आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में कार से कुचले जाने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई 28 वर्षीय पोस्ट-ग्रेजुएट मेडिकल स्टूडेंट डॉ. प्रियंका की रविवार को हैदराबाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। 3 अगस्त को राजमुंदरी के एक मॉल के पास हुए एक्सीडेंट में उन्हें सिर पर गंभीर चोट लगी थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।
पुलिस के अनुसार, नशे में धुत दो युवकों सुरावरापु दुष्यंत और एंड्रयू जोसेफ एडवर्ड्स की मॉल के सिक्योरिटी स्टाफ से बहस हुई थी। इसके बाद दोनों अपनी SUV में वहां से निकले और पीछे से डॉ. प्रियंका के स्कूटर को टक्कर मारकर उन्हें कुचल दिया। इस एक्सीडेंट में उनकी सहेली भी घायल हो गई थी। CCTV फुटेज, चश्मदीदों के बयान और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

▬ पहले राजमुंदरी फिर हैदराबाद शिफ्ट ▬

घायल डॉ. प्रियंका को पहले राजमुंदरी के एक अस्पताल ले जाया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैदराबाद शिफ्ट किया गया। उन्हें बचाने की कोशिशों के बावजूद उनकी हालत बिगड़ती गई। शुरुआत में भारतीय न्याय संहिता की धारा 338 के तहत मामला दर्ज किया गया था, जिसमें बाद में धारा 308 भी जोड़ दी गई।

▬ परिवार में पहली डॉक्टर थीं प्रियंका ▬

डॉ. प्रियंका का परिवार गहरे सदमे में है। उनके पिता ने पत्रकारों से कहा कि यह नुकसान कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी बड़े परिवार में पहली डॉक्टर थी। इस मामले ने मेडिकल स्टूडेंट्स और स्टूडेंट ग्रुप्स में गुस्सा पैदा कर दिया है, जो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow