Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

चुनाव हारने पर ईवीएम को दोष देना गलत, डिप्टी सीएम ने कांग्रेस को दी हार का कारण खोजने की नसीहत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

रायपुर। निकाय चुनाव में ईवीएम के इस्तेमाल को लेकर कांग्रेस के बयानों पर उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने तीखा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने के बाद ईवीएम को दोष देना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है।

विजय शर्मा ने कहा कि जब ईवीएम से कांग्रेस की सरकार बनती है, तब नेता नया कपड़ा पहनकर शपथ लेते हैं। उन्होंने कांग्रेस को नसीहत देते हुए कहा कि पार्टी को हार का कारण तलाशना चाहिए। जनता की सेवा करेंगे तो उसका फल जरूर मिलेगा।

शक्कर के दाम पर सत्याग्रह सिर्फ हड़बड़ी

कांग्रेस के चीनी सत्याग्रह पर निशाना साधते हुए गृह मंत्री ने कहा कि शक्कर के दाम कम हुए हैं और कीमतों में उतार-चढ़ाव सामान्य प्रक्रिया है। ऐसे मुद्दे को राजनीतिक मुद्दा बनाना कांग्रेस की हड़बड़ी में राजनीति करने की आदत को दर्शाता है।

स्थानीय युवाओं से खत्म होगा नक्सलवाद

बस्तर फाइटर भर्ती को लेकर गृह मंत्री ने कहा कि फोर्स में लगातार नियुक्तियां की जा रही हैं और स्थानीय बोली-भाषा जानने वाले युवाओं की आवश्यकता है। ऐसे स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के साथ मिलकर नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow