Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

कॉलेज छात्रा का रास्ता रोककर छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

  • कॉलेज छात्रा का रास्ता रोककर हाथ पकड़ा

  • बात न करने पर दी थी जान से मारने और बदनाम करने की धमकी

बलौदाबाजार। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली पुलिस ने कॉलेज छात्रा का रास्ता रोककर पीछा करने, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी छात्रा को फोन के माध्यम से भी मानसिक रूप से परेशान कर रहा था।

पुलिस के अनुसार, कॉलेज छात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कॉलेज आते-जाते समय ग्राम रवान निवासी रोशन सिंह राजपूत उसका लगातार पीछा करता था। आरोपी जबरन बातचीत का प्रयास करता और हाथ पकड़कर छेड़छाड़ करता था।

छात्रा द्वारा बात करने से मना करने पर आरोपी उसे जान से मारने और बदनाम करने की धमकी देता था। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 720/2026 के तहत धारा 78(1), 79 एवं 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

लाल रंग की बाइक और आईफोन जब्त

पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और घेराबंदी कर आरोपी रोशन सिंह राजपूत को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाल रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 K 9895 और आईफोन 13 मोबाइल फोन जब्त किया है।

न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल

आरोपी रोशन सिंह राजपूत को 1 सितंबर 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पीड़िता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow