Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

राजातालाब में युवक के साथ देर रात मारपीट, शिकायत दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

रायपुर।

पंडरी थाना क्षेत्र के राजातालाब इलाके में बीती रात एक युवक के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित अभिषेक की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में अभिषेक की मां ने बताया कि बीती रात लगभग 1:00 बजे उन्होंने अपने बेटे अभिषेक को फोन किया था। कॉल को कान्हा नामक युवक ने उठाया और उन्हें बताया कि कुछ अज्ञात लोग अभिषेक के साथ मारपीट कर रहे हैं।

यह सुनकर घबराई हुई मां ने तुरंत अपने पति अनिल सिंह व बेटे के दोस्त अमान को घटना स्थल पर भेजा। जब अनिल सिंह और अमान मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि अभिषेक और कान्हा के साथ सीमा डेविड के घर के सामने कुछ युवक हाथापाई कर रहे थे।

बीच-बचाव करने पर हमलावरों ने अमान को भी पीटा, जिससे उसे भी चोटें आईं।

इस मारपीट में अभिषेक को आंख, सिर और दोनों कलाइयों में चोटें आई हैं। वहीं, कान्हा को गले व पीठ पर चोटें लगी हैं। अमान के सिर पर भी गंभीर चोट आई है और खून बह रहा था। घटना के बाद अभिषेक किसी तरह अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया है कि हमला करने वालों में पिकी सोलोमन, सनी, निखिल समेत कुछ अन्य युवक शामिल थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

वर्तमान में अभिषेक का इलाज मेकाहारा अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow