Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

होटल अशोका बिरयानी और ग्रैंड डिल्लन पर कार्रवाई, 36 हजार का अर्थदंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

भिलाईनगर  (रवि कुमार भास्कर)।

 शहर के नेहरू नगर चौक स्थित होटल अशोका बिरयानी और ग्रैंड डिल्लन होटल पर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई। नगर निगम के आयुक्त श्री राजीव कुमार पांडे ने नेहरू नगर चौक के बस स्टॉप के आसपास की सफाई का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें नालियों से सड़े-गले खाद्य सामग्री की बदबू आती देखी। जांच में पाया गया कि यह बदबू होटल अशोका बिरयानी से आ रही थी।

होटल अशोका बिरयानी में हुए निरीक्षण में कई खामियां पाई गईं। होटल के किचन में गंदगी, सड़े हुए खाद्य पदार्थ, जुठन, बासी सामग्री और गंदे वाशिंग एरिया का खुलासा हुआ। साथ ही, नाली में खाद्य सामग्री के बचे हुए पानी को फेंकने की आदत भी मिली। इन खामियों के कारण होटल पर 30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

वहीं, ग्रैंड डिल्लन होटल पर भी कार्रवाई की गई। वहां भी खाना बनाने के बाद बर्तन धोते समय खाद्य सामग्री का बचा हुआ अवशेष नाली में डाला जा रहा था, जिससे नाली में गंदगी और बदबू फैल रही थी। इस मामले में होटल पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

ग्रैंड डिल्लन के मैनेजर ने बताया कि वे होटल को अपग्रेड कर रहे हैं और भविष्य में नाली में गंदगी नहीं जाने देंगे।

इसके अलावा, संजय नगर स्थित एक बरफ फैक्ट्री के पास एक कबाड़ी दुकान का लाइसेंस भी सही नहीं पाया गया, जिसके कारण उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया।

इस कार्यवाही के दौरान निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी श्री कमलेश द्विवेदी, श्री अजय शुक्ला, श्री संजय गायकवाड़, श्री किस्टोफर, श्री अमित, श्री वेंकट राव और श्री रवि दहाटे उपस्थित रहे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow