Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अल्का बाघमार ने किया जनसंपर्क दौरा, कांग्रेस पर उठाए गंभीर सवाल”

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी की महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार ने अपने जनसंपर्क दौरे की शुरुआत वार्ड नंबर 5 मरार पारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना से की। इसके बाद उन्होंने वार्ड नंबर 5 के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर आम जनमानस से संवाद किया और अपनी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने वोट की अपील करते हुए जनता से समर्थन की अपेक्षा जताई।

अल्का बाघमार ने अपने दौरे के दौरान वार्ड नंबर 6 ठेठवार पारा, बेगा पारा, वार्ड नंबर 7 किला मंदिर, लुचकी, शिक्षक नगर, स्वामी विवेकानंद वार्ड, शंकर नगर पश्चिमी और शंकर नगर पूर्व में भी जनसंपर्क किया। इस दौरान, वे पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय हेमचंद यादव के निवास पर गईं, जहां उन्होंने उनकी चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनसंपर्क दौरे में वार्ड पार्षद प्रत्याशी ओम प्रकाश पटेल, नीलेश अग्रवाल, कविता विकाश सेन, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, शेखर चंद्राकर, आशीष चंद्राकर सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर अल्का बाघमार ने कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की सरकार ने छत्तीसगढ़ और दुर्ग शहर में विकास के नाम पर कोई ठोस कदम नहीं उठाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दुर्ग शहर के प्रत्येक घर तक शुद्ध पानी पहुंचाने के लिए 153 करोड़ रुपये की राशि केंद्र से दी थी, लेकिन नगर निगम ने इसका सही इस्तेमाल नहीं किया।”

अल्का बाघमार ने कांग्रेस के खिलाफ आरोप लगाते हुए कहा, “जब देश कोरोना महामारी की चुनौती से जूझ रहा था, तो कांग्रेसी भ्रष्टाचार में लिप्त थे। राशन वितरण में बड़े घोटाले किए गए, और महापौर के करीबी रिश्तेदारों को ठेका देकर भारी अनियमितताएं की गईं।”

उन्होंने भाजपा की नीतियों का समर्थन करते हुए कहा, “भा.ज.पा. ने छत्तीसगढ़ को अटल बिहारी वाजपेयी जी के सपनों के अनुसार विकास की दिशा में ले जाने का संकल्प लिया है, और हम इसे पूरा करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”

जनसंपर्क दौरे में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमलेश फेकर, हरीश बंटी चौहान, जीत हेमचंद यादव, अजय ब्रह्मभट्ट, जितेन्द्र सिंह, लोकमणी चंद्राकर, गायत्री वर्मा, बानी सोनी, काशीनाथ शर्मा, शंभू पटेल, दिनेश नालोडे, विद्या नामदेव, मनीष सिंह भंडारी, सुरेन्द्र बजाज, हेमंत गोयल, हेमंत नेमा, अबीर गोयल, गौतम वैद्य निरंकारी, नितेश जैन और अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow