Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अद्भुत नीलामी: ट्विटर की नीली चिड़िया का आइकॉनिक लोगो बेचा गया 30 लाख रुपये में!

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सैन फ्रांसिस्को: ट्विटर का पहचान बने नीली चिड़िया का लोगो अब इतिहास बन चुका है। जब से एलन मस्क ने ट्विटर का अधिग्रहण किया है, तब से प्लेटफॉर्म में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं, जिनमें सबसे बड़ा बदलाव ट्विटर का नाम बदलकर ‘X’ कर दिया गया है। इसके साथ ही अब सैन फ्रांसिस्को स्थित ट्विटर के हेडक्वार्टर पर लगा यह प्रसिद्ध नीली चिड़िया का लोगो भी नीलामी में बेचा गया।

नीलामी करने वाली कंपनी के PR के अनुसार, इस नीली चिड़िया को 34,375 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) में नीलाम किया गया है। यह चिड़िया करीब 254 किलो वजनी है और इसका आकार 12 फीट लंबा और 9 फीट चौड़ा है। हालांकि, इस चिड़िया के नए मालिक की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

इसी नीलामी में एपल-1 कंप्यूटर को भी नीलाम किया गया, जिसे 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में खरीदा गया। इसके अलावा, स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एपल का एक चेक भी 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में नीलाम हुआ।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow