Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

खनन से जर्जर हुई अछोली-भोरिंग सड़क, अशवंत तुषार साहू ने कलेक्टर विनय लहंगे से की सुधार कार्य हेतु राशि की मांग

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद।

भारतीय जनता पार्टी की सक्रिय सदस्य और किसान नेता अशवंत तुषार साहू ने कलेक्टर विनय लहंगे को सौंपे गए ज्ञापन में अछोली से भोरिंग तक पहुंच मार्ग के सुधार कार्य हेतु खनिज न्यास मद (DMF फंड) से राशि प्रदान करने की मांग की है।


फरसी पत्थर के खनन से रास्ता पूरी तरह जर्जर

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि ग्राम अछोली (प.नंबर रा.म., तहसील व जिला महासमुंद) क्षेत्र में फरसी पत्थर उत्खनन के लिए जिला खनिज अधिकारी महासमुंद द्वारा अब तक 30 से अधिक खनन अनुज्ञा जारी की जा चुकी हैं।

इन खनिज पट्टों से निकाले गए फरसी पत्थरों का परिवहन लोक निर्माण विभाग भ/स संभाग महासमुंद के अंतर्गत आने वाले अछोली से भोरिंग मार्ग से किया जा रहा है, जिससे इस सड़क की हालत पूर्णतः जर्जर हो चुकी है।


आम नागरिक और स्कूली बच्चे हो रहे परेशान

इस क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरने वाले आम नागरिकों और स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की रोजमर्रा की आवाजाही बाधित हो रही है और दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है।


DMF फंड से राशि की मांग

अशवंत तुषार साहू ने अपने ज्ञापन में अपील की है कि लोक निर्माण विभाग इस सड़क के सुधार के लिए खनिज न्यास मद (DMF फंड) से यथाशीघ्र राशि उपलब्ध कराए, ताकि क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके और स्कूली बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow