Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भक्त माता कर्मा की जयंती पर उमड़ा आस्था का सैलाब, अशवंत तुषार साहू हुए शामिल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

महासमुंद।

 भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मां कर्मा की जयंती ग्राम जोबा में बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस विशेष आयोजन में भाजपा किसान नेता अशवंत तुषार साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।


पारंपरिक श्रद्धा व सम्मान के साथ हुआ आयोजन

गांव में स्थित साहू समाज द्वारा आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्रामीण पदाधिकारियों ने अशवंत तुषार साहू का फूल-माला पहनाकर भव्य स्वागत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत भक्त माता कर्मा के चलचित्र की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। यह धार्मिक परंपरा, माता कर्मा के प्रति अटूट श्रद्धा व उनके आशीर्वाद की आशा को दर्शाती है।


मां कर्मा की शिक्षाएं बनीं प्रेरणा का स्रोत

इस अवसर पर अशवंत तुषार साहू ने कहा,

“भगवान श्रीकृष्ण की अनन्य भक्त मां कर्मा ने समाज के उद्धार के लिए स्वयं अपने हाथों से प्रभु को खिचड़ी का भोग अर्पित किया था। आज भी उड़ीसा स्थित जगन्नाथ मंदिर में प्रभु को खिचड़ी का भोग लगाया जाता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि माता भक्त कर्मा का जीवन समाज को मार्गदर्शन देने वाला है।

इस अवसर पर साहू समाज के सभी प्रमुख सदस्य एवं आयोजन समिति के माताएं व बहनें उपस्थित रहीं। जिनमें अध्यक्ष मनहरण साहू, कुंदन साहू, जीवराखन, करण साहू, टीकाराम, लोचन, चेतन, राधे, बल्लू, रामप्रसाद, जनक, राजकुमार, भारत, नरोत्तम, जवाहर, यादराम, नरेश, भूपेंद्र

सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भागीदारी निभाई और मां कर्मा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।


omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow