14 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से जारी, 132 क्विंटल धान की जप्ती

OM Darpan

Nov 20, 2024 10:31 pm 162 views
[smartslider3 slider=6]
  बालोद। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत धान की खरीदी हेतु 143 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से कार्य जारी है। अब तक 7433 किसानों से कुल 29135.80 मेट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। सभी उपार्जन केन्द्रों पर धान की खरीदी सुचारू रूप से चल रही है और शासन के निर्देशानुसार, इन केन्द्रों का सतत् निरीक्षण किया जा रहा है। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि किसानों से सहमति प्राप्त करने के बाद उनके शेष रकबे को लॉक किया जा रहा है, ताकि कोई भी कोचिया या व्यापारी उनके शेष रकबे पर अपना धान न बेच सके। यह कदम इसलिये उठाया गया है ताकि धान की खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और धोखाधड़ी से मुक्त रहे। साथ ही, राजस्व, खाद्य, मंडी और सहकारिता विभाग का संयुक्त जांच दल गठित किया गया है जो कोचिया और व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में जांच कर रहा है। 19 नवम्बर 2024 तक ग्राम डढारी के सुरेश कुमार साहू से 40 क्विंटल, ग्राम कुसुमकसा के कृपाराम सिन्हा से 36.80 क्विंटल, ग्राम गुजरा के नरेश कुमार भुआर्य से 31.20 क्विंटल और ग्राम मड़ियाकट्टा के पुरानिक राम सोरी से 24 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। कुल मिलाकर, 132 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जिला खाद्य अधिकारी ने सभी किसानों से अनुरोध किया है कि वे अपने संपूर्ण धान का विक्रय समर्थन मूल्य पर करें और यदि कोई रकबा शेष रहता है, तो उसे समर्पित करके लॉक करवा लें, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की अनधिकृत धान की बिक्री से बचा जा सके।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914234702189

विज्ञापन

Advertisement