प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदलती तस्वीर: बलरामपुर में 29 सड़कों से 5,000 लोगों को मिला फायदा
OM Darpan
Nov 13, 2025 10:45 am
250 views
13 Nov 2025
- प्रथम चरण में 84 किमी डामरीकरण हुआ पूरा
- द्वितीय चरण में 13,888 लोगों को जोड़ने का लक्ष्य
प्रथम चरण: 29 सड़कें पूर्ण, 5,000 लोग लाभान्वित
वित्तीय वर्ष 2023-24 में योजना के प्रथम चरण के तहत 72 सड़कों (कुल लंबाई 300.05 किमी) को स्वीकृति मिली थी। इनमें से 29 सड़कों (लंबाई 84.35 किमी) पर डामरीकरण कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इन सड़कों के बन जाने से लगभग 5,000 लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।द्वितीय चरण: मार्च 2026 तक 58 नई सड़कों का लक्ष्य
वर्ष 2024-25 में दूसरे चरण की शुरुआत के साथ 58 नई सड़कों (लंबाई 117.93 किमी) को स्वीकृति प्रदान की गई है। इनका निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है, जिसे मार्च 2026 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इन सड़कों के पूर्ण हो जाने पर लगभग 13,888 लोगों को सीधा लाभ मिलने का अनुमान है। प्रधानमंत्री जनमन योजना से न केवल सड़क कनेक्टिविटी बढ़ी है, बल्कि दूरस्थ जनजातीय समुदायों के सामाजिक विकास, आर्थिक भागीदारी और जीवन स्तर में भी महत्वपूर्ण सुधार दर्ज हुआ है। यह पहल पीवीटीजी समुदायों के सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन