बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक की मौत, दो गंभीर घायल
OM Darpan
Nov 22, 2024 07:26 am
209 views
22 Nov 2024
[smartslider3 slider=6]
बलरामपुर।
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के कुसमी मार्ग स्थित सेवारी के पास सोमवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
ग्राम शंकरगढ़ निवासी 52 वर्षीय शाफ़यत, अपनी पत्नी 45 वर्षीय शहनाज के साथ बाइक से राजपुर के दबगड़ी गांव में एक शादी समारोह में जा रहे थे। ग्राम सेवारी के पास विपरीत दिशा से आ रहे ग्राम हरगवां निवासी 28 वर्षीय परशुराम की बाइक से उनकी आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में शाफ़यत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहनाज और परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही उप निरीक्षक दिनेश राजवाड़े पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। शाफ़यत के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन