19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर: पुलिस ने 7 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी को पकड़ा

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2024 08:54 am 206 views
  • राजू गुप्ता के कब्जे से बरामद की गई शराब की कीमत 700 रुपये
जगदलपुर (कौशल संदुजा) बस्तर जिले में अपराध नियंत्रण के प्रयास के तहत, पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन में बस्तर पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। थाना कोतवाली क्षेत्र में महादेव घाट में चल रही अवैध शराब बिक्री की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई। सूचना के आधार पर, थाना प्रभारी कोतवाली शिवानंद सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने महादेव घाट में एक संदिग्ध व्यक्ति की पहचान की और रेड की। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान राजू गुप्ता उर्फ राजू ध्रुव निवासी महादेव घाट, जगदलपुर के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 7 लीटर देसी महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपये है, बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी 
  • निरीक्षक: शिवानंद सिंह
  • उपनिरीक्षक: लोकेश्वर नाग
  • प्रधान आरक्षक: अर्जुन मांझी, मोहन कश्यप
  • आरक्षक: नुकुल नुरेटी, उत्तम ध्रुव, मआरक्षक धनबती कश्यप
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919092438413

विज्ञापन

Advertisement