19 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस की पहल: दूरस्थ गांवों में चलित थाने से जुड़ी जनता की समस्याएं

शेयर करें

OM Darpan

Aug 29, 2024 08:38 am 157 views
 
  • चलित थानों के माध्यम से पुलिस और जनता के बीच संवाद को बढ़ावा
बस्तर (कौशल संदुजा) बस्तर जिले में पुलिस प्रशासन जनता के करीब पहुंचने के लिए लगातार सकारात्मक प्रयास कर रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री शलभ कुमार सिन्हा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग के मार्गदर्शन में जिले के दूरस्थ गांवों में चलित थाने लगाए गए हैं। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं को सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना है। आज, 28 अगस्त को परपा, नगरनार, दरभा, बडांजी, लोहंडीगुड़ा, और भानपुरी के ग्राम पंचायतों और साप्ताहिक बाजारों में चलित थाने लगाए गए। इन थानों के माध्यम से ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध, और फेरीवालों के बारे में जागरूक किया गया। विशेष रूप से सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए हेलमेट पहनने, नशे में वाहन नहीं चलाने, और ओवर स्पीड से बचने की सलाह दी गई। साइबर अपराध से बचने के लिए ऑनलाइन बैंकिंग में सतर्कता बरतने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने, और किसी अजनबी से बात न करने की सलाह दी गई। साथ ही, तीन नए आपराधिक कानूनों और ऑनलाइन एफआईआर की जानकारी भी दी गई। ग्रामीणों से अपील की गई कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में 112 टोल-फ्री नंबर पर संपर्क करें और किसी भी अपराध की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस पहल को ग्रामीण जनता का भरपूर समर्थन मिला, और पुलिस के साथ मिलकर शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की इच्छा व्यक्त की गई। इस आयोजन में एसडीओपी लोहंडीगुड़ा श्री ईश्वर त्रिवेदी, लोहंडीगुड़ा टीआई गणेश यादव, नगरनार टीआई टामेश्वर चौहान, बडांजी प्रभारी रवि बैगा, एसआई रामविलास नेगी, और एसआई सतीश यदुराज सहित कई पुलिस कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260919125506538

विज्ञापन

Advertisement