18 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बस्तर पुलिस ने 24 घंटे में चोरी की स्कूटी बरामद की, आरोपी गिरफ्तार

शेयर करें

OM Darpan

Sep 06, 2024 08:44 am 237 views
जगदलपुर (कौशल संदुजा)। बस्तर पुलिस ने एक सफलता हासिल करते हुए प्रवीर वार्ड पनारापारा से चोरी की गई स्कूटी को बरामद कर लिया है। घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। आरोपी धीरज माली उर्फ गोलू (22) को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद स्कूटी का क्रमांक-सीजी 17 केजेज़ 3452 है, जिसकी अनुमानित कीमत 85,000 रुपये है। प्रार्थीया सुस्मिता राजपुत ने 01 सितंबर 2024 को अपनी स्कूटी को घर के सामने पार्क किया था। 02 सितंबर को सुबह स्कूटी गायब पाई गई। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में मामला दर्ज किया गया और अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के नेतृत्व में, अति. पुलिस अधीक्षक माहेश्वर नाग और नगर पुलिस अधीक्षक उदित पुष्कर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शिवानंद सिंह की टीम ने अनुसंधान किया। पनारापारा में सुस्मिता राजपुत के घर के सामने खड़ी स्कूटी को चोरी कर बिक्री के लिए छिपाने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय भेजा गया है। महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:
  • निरीक्षक: शिवानंद सिंह
  • प्रधान आरक्षक: अनंत बधेल, उमेश चंदेल
  • आरक्षक: युवराज सिंह ठाकुर, रवि कुमार सरदार
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260918091751475

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement