बकावंड: बालक छात्रावास में बड़ी लापरवाही, खौलते तेल से छात्र का चेहरा झुलसा
OM Darpan
Nov 13, 2025 09:37 am
261 views
13 Nov 2025
- धीक्षक और रसोइया की गैरमौजूदगी में खाना बना रहा था छात्र
- गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- विभाग ने अधीक्षक को पद से हटाया, रसोइए को नोटिस जारी
अधीक्षक और रसोइया थे नदारद
रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस वक्त छात्रावास अधीक्षक सोनाधर गोयल और रसोइया, दोनों ही अपनी ड्यूटी से नदारद थे। छात्रावास के अन्य बच्चों ने ही किसी तरह अधीक्षक को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायल छात्र को जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया।छात्र की हालत गंभीर
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार, खौलते तेल से बच्चे का चेहरा बुरी तरह जल चुका है। उसकी त्वचा जली है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल छात्र का इलाज जारी है।विभाग की कार्रवाई
मामले के संज्ञान में आते ही आदिवासी विकास विभाग ने इसे घोर लापरवाही माना है। विभाग के सहायक आयुक्त जी.एस. सोरी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से छात्रावास अधीक्षक सोनाधर गोयल को पद से हटा दिया गया है। गोयल को वापस उनके मूल पद (शिक्षक) पर भेजने की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त, घटना के लिए जिम्मेदार रसोइया को भी नोटिस जारी कर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है (कारण बताने कहा गया है)।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन