13 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बकावंड: बालक छात्रावास में बड़ी लापरवाही, खौलते तेल से छात्र का चेहरा झुलसा

OM Darpan

Nov 13, 2025 09:37 am 263 views
बकावंड: बालक छात्रावास में बड़ी लापरवाही, खौलते तेल से छात्र का चेहरा झुलसा

  • धीक्षक और रसोइया की गैरमौजूदगी में खाना बना रहा था छात्र
  • गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती
  • विभाग ने अधीक्षक को पद से हटाया, रसोइए को नोटिस जारी
जगदलपुर/बकावंड। जिले के बकावंड ब्लॉक स्थित एक आदिवासी बालक छात्रावास में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहाँ अधीक्षक और रसोइए की गैरमौजूदगी में खाना बनाते समय एक छात्र खौलते तेल से बुरी तरह झुलस गया। छात्र का चेहरा जल गया है और उसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आदिवासी विकास विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छात्रावास अधीक्षक को पद से हटा दिया है और रसोइया को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। मामला बकावंड ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारदा स्थित आदिवासी बालक छात्रावास का है। जानकारी के अनुसार, यहां पढ़ने वाला छात्र टुमन भद्रे एक दिन पहले अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर खाना बनाने का काम कर रहा था। इसी दौरान खौलता हुआ तेल छिटककर उसके ऊपर गिर गया, जिससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

अधीक्षक और रसोइया थे नदारद

रिपोर्ट के मुताबिक, जिस समय यह दर्दनाक हादसा हुआ, उस वक्त छात्रावास अधीक्षक सोनाधर गोयल और रसोइया, दोनों ही अपनी ड्यूटी से नदारद थे। छात्रावास के अन्य बच्चों ने ही किसी तरह अधीक्षक को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायल छात्र को जगदलपुर स्थित मेडिकल कॉलेज लाया गया।

छात्र की हालत गंभीर

मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों के अनुसार, खौलते तेल से बच्चे का चेहरा बुरी तरह जल चुका है। उसकी त्वचा जली है और स्थिति गंभीर बनी हुई है। फिलहाल छात्र का इलाज जारी है।

विभाग की कार्रवाई

मामले के संज्ञान में आते ही आदिवासी विकास विभाग ने इसे घोर लापरवाही माना है। विभाग के सहायक आयुक्त जी.एस. सोरी ने बताया कि तत्काल प्रभाव से छात्रावास अधीक्षक सोनाधर गोयल को पद से हटा दिया गया है। गोयल को वापस उनके मूल पद (शिक्षक) पर भेजने की कार्रवाई की गई है। इसके अतिरिक्त, घटना के लिए जिम्मेदार रसोइया को भी नोटिस जारी कर उससे स्पष्टीकरण मांगा गया है (कारण बताने कहा गया है)।  
Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260914014711216

विज्ञापन

Advertisement

संबंधित खबरें

पेज 5 / 16