Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भा.ज.पा. ने निष्कासित किया बागीयो को

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने नगरीय निकाय चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ने वालों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने बागी प्रत्याशियों को 6 साल के लिए निष्कासित करने का निर्णय लिया है।

 

पार्टी से निष्कासित किए गए प्रत्याशियों में दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के पार्षद अजीत वैद्य, खिलावन मटियारा, बबिता यादव समेत कुल 30 सदस्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त नगर पंचायतों से भी कई बागी प्रत्याशियों को निष्कासित किया गया है। पाटन से नगर पंचायत अध्यक्ष के पद पर होरीलाल देवांगन, उतई से सुनीता शर्मा और कुसुम देवांगन को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

भा.ज.पा. के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने बताया कि दुर्ग नगर निगम क्षेत्र से 30 और नगर पंचायतों से 11 उम्मीदवारों को निष्कासित किया गया है। पार्टी की अनुशासनहीनता पर यह कदम उठाया गया है, क्योंकि इन बागी प्रत्याशियों ने पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने का फैसला लिया था।

सुरेंद्र कौशिक ने आगे कहा कि निष्कासित किए गए नेताओं को आगामी 6 वर्षों तक पार्टी में कोई पद नहीं दिया जाएगा और न ही उन्हें किसी विभागीय अशासकीय पद पर नियुक्त किया जाएगा।

निष्कासित उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं:

दुर्ग नगर निगम से निष्कासित प्रत्याशी:

  1. भारती चंद्राकर
  2. संतोषी बाई पटेल
  3. चोखेलाल सोनी
  4. जितेंद्र कुमार ताम्रकार
  5. सतीश कुमार देवांगन
  6. अजीत कुमार वैद्य
  7. खिलावन मटियारा
  8. लता सेन
  9. बबीता यादव
  10. सीमा मिश्रा
  11. विकास कुमार ताम्रकार
  12. जगदीश सोनी
  13. विजयलक्ष्मी मिश्रा
  14. दिनेश कुमार वर्मा
  15. रामरतन जलतारे
  16. पूजा देवांगन
  17. डोमेश्वर प्रसाद साहू
  18. मोहित कुमार टंडन
  19. दशरथ पंदरिया
  20. नरेंद्र हरपाल
  21. तारिणी चंद्राकर
  22. लता मनोज यादव
  23. रेखा बंदे
  24. अश्वनी साहू
  25. सविता साहू
  26. मोतीलाल साहू
  27. नीलम पवार
  28. पीलिया साहू
  29. भानुमति साहू
  30. कंचन ललित यादव

नगर पालिका परिषद कुम्हारी से निष्कासित प्रत्याशी:

  1. विनोद कुमार बंजारे
  2. कुरमनी लक्ष्मी नारायण साहू
  3. सुनीता तिवारी
  4. अनुराग गुप्ता
  5. ओंकार प्रसाद मारकंडे

नगर पंचायत पाटन से निष्कासित प्रत्याशी:

  1. वागेश वासा शंकर (वार्ड क्रमांक 11)
  2. श्रीमती लक्ष्मी लक्ष्मण निर्मलकर (वार्ड क्रमांक 13)

नगर पंचायत उतई से निष्कासित प्रत्याशी:

  1. माया ठाकुर
  2. आशीष साहू
  3. भीषण देवांगन
  4. विजय लक्ष्मी साहू

राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दुर्ग जिला चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक ने कहा कि भा.ज.पा. में अनुशासन का अत्यधिक महत्व है। उन्होंने बताया कि पार्टी के अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव लड़ना अनुशासनहीनता है और पार्टी ने इसके लिए सख्त कदम उठाया है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow