Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से दो सड़कों के निर्माण कार्यों का भूमि पूजन सम्पन्न

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

अहिवारा (लोकेश्वर सिंह ठाकुर)।

अहिवारा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नया आयाम देते हुए  दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। वर्षों से इन सड़कों की प्रतीक्षा कर रहे स्थानीय ग्रामीणों में खासा उत्साह और खुशी देखी गई।

कपास्दा से सांकरा बायपास मार्ग का भूमि पूजन

पहली परियोजना के तहत ग्राम कपस्दा से सांकरा बायपास तक पहुंच मार्ग का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। इस सड़क की कुल लागत ₹438.68 लाख निर्धारित की गई है तथा इसकी कुल लंबाई 2.50 किमी होगी। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

सांकरा से कंडरका मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण कार्य प्रारंभ

दूसरी महत्वपूर्ण परियोजना ग्राम सांकरा से कंडरका मार्ग पर पुल-पुलिया निर्माण कार्य की है। इस परियोजना में कुल 2.70 किमी के पुल-पुलिया का निर्माण किया जाएगा, जिस पर ₹540.59 लाख की लागत आएगी। इस पुल के बन जाने से स्थानीय ग्रामीणों को बरसात के मौसम में भी बिना किसी परेशानी के आवागमन की सुविधा प्राप्त होगी।

मुख्य अतिथि के रूप में राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने किया भूमि पूजन

इन दोनों विकास कार्यों का भूमि पूजन अहिवारा विधायक राजमहंत डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान भाजपा भिलाई जिला उपाध्यक्ष नटवर ताम्रकार, विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, जिला पंचायत विधायक प्रतिनिधि प्रेम सागर चतुर्वेदी, नंदिनी माइंस खदान मजदूर संघ के महामंत्री उमेश मिश्रा, अहिवारा मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, कंडरका सरपंच सीमा चूरेन्द, सांकरा सरपंच राहुल साहू, पूर्व सरपंच (सांकरा) जानकी साहू, गोढी सरपंच पति गोपी साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि इन सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी, व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और कृषि गतिविधियों में भी तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि यह विकास कार्य क्षेत्र के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होंगे।

स्थानीय जनता में खुशी की लहर

इन बहुप्रतीक्षित विकास कार्यों के शुभारंभ से स्थानीय जनता में उत्साह का माहौल है। उपस्थित ग्रामीणों ने विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से वर्षों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow