Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

भोरमदेव पदयात्रा: कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिलेवासियों से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कवर्धा (जलेश कुमार साहू)।

सावन मास के पहले सोमवार, 14 जुलाई को बुढ़ा महादेव मंदिर से प्रसिद्ध भोरमदेव मंदिर तक आयोजित होने वाली पदयात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने जिले के सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है।

सावन के पहले सोमवार को भव्य पदयात्रा का आयोजन

कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सावन महीने के प्रथम सोमवार को कवर्धा शहर के आस्था के केंद्र बुढ़ा महादेव मंदिर से ऐतिहासिक भोरमदेव शिव मंदिर तक पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

प्रातः 7 बजे से शुरू होगी पदयात्रा

उन्होंने जानकारी दी कि यह पदयात्रा आगामी 14 जुलाई को प्रातः 7 बजे बुढ़ा महादेव मंदिर से प्रारंभ होगी।

नागरिकों से अपील

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने जिले के सभी प्रिय नागरिकों से विनम्र अपील की है कि वे प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी भारी संख्या में इस पदयात्रा में शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाएं।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow