Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुनिया के बड़े-बड़े देश अपने मुद्दे लेकर भारत के पास आ रहे: मोदी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बालाघाट 09 अप्रैल 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। उन्होंने बालाघाट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कभी कांग्रेस कांग्रेस सरकार अपनी शिकायतें लेकर दूसरे देशों के पास जाती रहती थी लेकिन अब वक्त बदल चुका है। दुनिया के बड़े-बड़े देश, आपस में युद्ध कर रहे देश भारत से अपने मुद्दे पर बात करने के लिए आते हैं। यह देखकर हर हिंदुस्तानी का हौसला बुलंद हो जाता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने हमारे आदिवासी भाई-बहनों को जल, जंगल, जमीन के अधिकारों से वंचित रखा था। आज 1 करोड़ से ज्यादा जनजातीय समाज के लोग पेसा कानून का लाभ ले रहे हैं। मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार दिन-रात आदिवासियों के कल्याण के लिए काम कर रही है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मैं अपनी कमाई भी देश की सेवा अर्पित कर दुगा
बालाघाट में पीएम मोदी ने कहा, “जो लोग अपनी तिजोरियां भरने राजनीति में आए हैं वे मोदी को धमकी न दें, मोदी तो अपनी कमाई भी देश सेवा में लगा देने की आदत रखता है। मोदी महाकाल का भक्त है, मोदी झुकता है तो या तो जनता जनार्दन के सामने या महाकाल के सामने।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow

Leave a Comment