बीजापुर में दर्दनाक हादसा: छुट्टी से लौटे CRPF जवान ने खुद को मारी गोली
OM Darpan
Jul 31, 2025 10:27 am
394 views
31 Jul 2025
बीजापुर।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक कांस्टेबल पप्पू यादव ने बुधवार सुबह आत्महत्या कर ली। नैमेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन के मिंगाचल कैंप में पप्पू ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। बिहार के भोजपुर निवासी यादव मंगलवार को ही छुट्टी से लौटकर ड्यूटी पर आए थे। इस कदम के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। गौरतलब है कि राज्य में सुरक्षाकर्मियों की आत्महत्या के कई मामले सामने आ रहे हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा में पेश आंकड़ों के अनुसार, 2019 से अब तक 177 सुरक्षाकर्मियों ने आत्महत्या की है, जिनमें 26 सीआरपीएफ जवान शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद पार्थिव शरीर पैतृक गांव भेजा जाएगा।
Tags
जरूरी खबरें
विज्ञापन