17 सितम्बर 2026 |
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिलासपुर: अवैध धान संग्रहण पर प्रशासन की सख्ती, 94 क्विंटल धान जब्त

शेयर करें

OM Darpan

Jan 05, 2025 10:00 pm 200 views
बिलासपुर: अवैध धान संग्रहण पर प्रशासन की सख्ती, 94 क्विंटल धान जब्त

बिलासपुर। जिले में अवैध धान संग्रहण के खिलाफ प्रशासन का धरपकड़ अभियान जारी है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर संयुक्त टीम ने शुक्रवार को दो ठिकानों पर छापा मारा और 237 बोरी यानी करीब 94 क्विंटल धान जब्त किया। अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई तब तक जारी रहेगी, जब तक कि सरकारी धान खरीदी की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती। खाद्य विभाग के जिला अधिकारी अनुराग भदौरिया ने बताया कि तहसील बेलतरा के ग्राम नेवसा में सूरज साहू के घर से 102 कट्टी (40 क्विंटल) धान जब्त किया गया। जांच के दौरान व्यापारी कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया, जिसके बाद राजस्व विभाग ने धान को सील कर दिया। इसी प्रकार, तहसील नेवसा में ही हरि सूर्यवंशी के घर पर छापा मारा गया, जहां 135 कट्टी (54 क्विंटल) धान मिला। व्यापारी द्वारा भी किसी प्रकार के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त धान को सील किया गया। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। शासन ने अवैध धान परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इस आदेश के तहत जिले में राजस्व, खाद्य व मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। खाद्य विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि सरकारी धान खरीदी प्रक्रिया के दौरान कोचियों और व्यापारियों द्वारा अवैध रूप से धान खपाने की कोशिशों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।  

[pdf_embed url="https://omdarpan.com/storage/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf"]

Tags

शेयर करें

विज्ञापन / Advertisement

Government Advertisement
260917224520373

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement