Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

दुर्ग में भाजपा की नामांकन रैली में दिखा शक्ति प्रदर्शन: हजारों कार्यकर्ताओं के साथ दाखिल किया नामांकन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।

भारतीय जनता पार्टी ने दुर्ग महापौर पद के उम्मीदवार अलका बाघमार और 60 वार्डों के पार्षद उम्मीदवारों के साथ एक भव्य नामांकन रैली का आयोजन किया। यह रैली दुर्ग के पुराना बस स्टैंड से शुरू होकर शहर के प्रमुख वार्डों से होते हुए गुजरी। इस रैली ने भाजपा के जनसमर्थन और पार्टी के कार्यकर्ताओं की ताकत को स्पष्ट रूप से प्रदर्शित किया।

 

नामांकन रैली में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय, दुर्ग जिला संगठन प्रभारी राजीव अग्रवाल, विधायक गजेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, महापौर प्रत्याशी अलका बाघमार सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सभा के दौरान इन नेताओं ने भाजपा के महापौर और पार्षद प्रत्याशियों को ऐतिहासिक जीत दिलाने का आह्वान किया।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,

“प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकास की धारा निरंतर बह रही है। भाजपा को नगरीय निकाय चुनाव में जनता का अभूतपूर्व समर्थन मिलेगा और भाजपा नगर निगम में आम जनमानस को बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी।”

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सरोज पांडेय ने कहा,

“कांग्रेस के पांच साल के कार्यकाल में दुर्ग की जनता ने नर्क जैसी स्थिति झेली है। भाजपा सरकार ने इस स्थिति को बदलने का ठान लिया है। अब समय आ गया है, कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब देने का।”

विधायक गजेंद्र यादव ने कहा,

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने का वक्त है, ताकि दुर्ग के विकास को और गति मिले।”

दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने कहा,

“हमने पार्टी के छोटे कार्यकर्ताओं को भी अवसर प्रदान किया है और हम हर वार्ड में ऐतिहासिक जीत के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

महापौर पद की भाजपा प्रत्याशी अलका बाघमार ने कहा,

“कांग्रेस ने पांच वर्षों में दुर्ग की जनता को धोखा दिया है, और अब समय आ गया है कि भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाकर दुर्ग की राजनीति को नई दिशा दी जाए।”

इस ऐतिहासिक रैली में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उषा टावरी, चंद्रिका चंद्राकर, उपाध्यक्ष राजेन्द्र पाध्ये, विनायक नातू, अरविंदर खुराना, कांतिलाल जैन, मंत्री आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, नीलेश अग्रवाल, मनोज सोनी, अनूप सोनी, दिनेश देवांगन, राजा महोबिया, राकेश दुग्गड, गौतम वैद्य, रजनीश श्रीवास्तव, नारायण दत्त तिवारी, जितेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र लोढ़ा, मनमोहन शर्मा, बंटी चौहान, कमलेश फेकर, कौशल साहू, कांतिलाल बोथरा, अजयव तिवारी, शिव चंद्राकर, रजा खोखर, दिव्या कलिहारी, बानी सोनी, गायत्री वर्मा, उपनेता प्रतिपक्ष देवनारायण चंद्राकर सहित 60 वार्डों के प्रत्याशी एवं बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow