Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छत्तीसगढ़ सरकार की योजना संबंधी पुस्तकें बनीं प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए सफलता की कुंजी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

दुर्ग (रोहितास सिंह भुवाल)।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रकाशित योजनाओं पर आधारित पुस्तकें आज प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित हो रही हैं। जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार की गई जनमन पत्रिका और अन्य पुस्तकें राज्य की प्रमुख योजनाओं और उपलब्धियों का ऐसा संकलन हैं, जो परीक्षार्थियों को सफलता के मार्ग पर अग्रसर कर रही हैं।

 

प्रदेश की फ्लैगशिप योजनाओं से लेकर जनकल्याणकारी फैसलों तक का पूरा ब्यौरा इन पुस्तकों में दिया गया है। यह पुस्तकें राज्य लोक सेवा आयोग (CGPSC), व्यापम और संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए जनसंपर्क कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं।

दुर्ग के न्यू आदर्श नगर में संचालित सृजन एकेडमी में CGPSC परीक्षा की तैयारी कर रहीं कुमारी अंजली महिलांगे ने बताया, “सरकार की योजनाओं पर आधारित पुस्तकों में आकड़ों और उपलब्धियों को बहुत अच्छे तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इन पुस्तकों से हमें परीक्षा में सही और सटीक जानकारी मिल रही है। बाजार में कई पुस्तकें उपलब्ध हैं, लेकिन यह पुस्तकें हमारे लिए विश्वसनीय स्रोत बन रही हैं।”

राज्य में संचालित विभिन्न एकेडमियां इन पुस्तकों को विद्यार्थियों को निःशुल्क उपलब्ध करा रही हैं। एक साल की महत्वपूर्ण उपलब्धियां, सुशासन के नवीन आयाम, और उदित छत्तीसगढ़ जैसी पुस्तकों में राज्य की विकास योजनाओं का विस्तृत विवरण दिया गया है, जिससे परीक्षार्थी अपनी तैयारी को मजबूती प्रदान कर रहे हैं।

प्रतियोगी परीक्षा का नाम सुनते ही विद्यार्थियों के मन में जो डर और चिंता की भावना होती है, उसे यह पुस्तकें काफी हद तक दूर कर रही हैं। इन पुस्तकों को पढ़कर परीक्षार्थी न केवल परीक्षा के लिए तैयार हो रहे हैं, बल्कि आत्मविश्वास के साथ सफलता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

सृजन एकेडमी के विद्यार्थी कहते हैं कि, “सरकार की योजनाओं पर आधारित यह पुस्तक हर प्रतियोगी परीक्षार्थी को पढ़नी चाहिए। यह हमें सही दिशा में मार्गदर्शन देती है और सफलता के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करती है।”

[pdf_embed url=”https://omdarpan.com/wp-content/uploads/2025/01/03-jan-2025-se-09-jan-2025-varsh-20-omdarpna-10-.pdf”]

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow