जांजगीर-चांपा:
जिले के पामगढ़ क्षेत्र से एक युवती के साथ दुष्कर्म की दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोपी देवेश कुमार खरे ने इंस्टाग्राम के जरिए पीड़िता से दोस्ती की और धीरे-धीरे मोबाइल पर बातचीत के माध्यम से उसे अपने जाल में फंसा लिया। आरोपी ने युवती से शादी का वादा किया और उसके बाद उसका शारीरिक शोषण करना शुरू कर दिया।
जब युवती ने शादी की बात की, तो आरोपी ने उसका उत्पीड़न और धमकियां देना शुरू कर दीं। उसने पीड़िता को गाली-गलौज किया और जान से मारने की धमकी दी।
इस मामले में पीड़िता द्वारा की गई शिकायत पर चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने अपराध को कबूल कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 87, 64(2)(ड), 296, 351(3), 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।









