लोड हो रहा है... | --:--:-- --
लोड हो रहा है... | --:--:-- --
Search
Close this search box.
Search
Close this search box.

छग महिला आयोग अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने किया भोपाल दौरा; मप्र आयोग और सखी सेंटर का किया निरीक्षण

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  • शेल्टर होम में रह रही बालिकाओं से की बात, आयोग के कामकाज पर अधिकारियों से हुई विस्तृत चर्चा

भोपाल.

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक ने मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के कार्यालय और जिला भोपाल स्थित ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का औचक निरीक्षण किया। इस विजिट का उद्देश्य दोनों राज्यों के आयोगों के बीच कार्यप्रणाली को समझना और सखी सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।

सखी सेंटर की व्यवस्थाओं का जायजा

डॉ. किरणमयी नायक ने अपने दौरे की शुरुआत सखी वन स्टॉप सेंटर के निरीक्षण से की। उनके पहुंचने पर केंद्र की प्रशासिका और अन्य कर्मचारी वहां मौजूद रहे। डॉ. नायक ने सेंटर की कार्यप्रणाली और वहां उपलब्ध सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने शेल्टर होम में आश्रय ले रही बालिकाओं से भी आत्मीय चर्चा की और उनकी समस्याओं व स्थिति को समझा। निरीक्षण के बाद उन्होंने विजिटिंग बुक में अपने अनुभव साझा किए और केंद्र के बेहतर संचालन के लिए शुभकामनाएं दीं।

आयोग के कामकाज पर विमर्श

सखी सेंटर के निरीक्षण के बाद डॉ. नायक मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग के कार्यालय पहुंचीं। यहां उन्होंने आयोग के सदस्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों व कर्मचारियों से मुलाकात की। बैठक के दौरान दोनों राज्यों के महिला आयोगों की कार्यप्रणाली, महिलाओं से जुड़े मुद्दों और आयोग द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा हुई।

omdarpanprmot-01
previous arrow
next arrow