बिना अनुमति रेत-पत्थर ढो रहे 6 ट्रैक्टर जब्त, चौकी और पुलिस लाइन भेजे गए
OM Darpan
जीपीएम जिले में खनिज विभाग का फ्लाइंग स्क्वाड सक्रिय, कार्रवाई जारी
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे जांच अभियान के तहत खनिज विभाग की उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 ट्रैक्टरों को जब्त किया है।
बस्ती-बगरा क्षेत्र से रेत का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टरों को पकड़कर कोडगार चौकी की सुपुर्दगी में दिया गया है। वहीं सारबहरा क्षेत्र में पत्थर ले जा रहे 1 ट्रैक्टर और अंडी क्षेत्र में रेत ले जा रहे 1 ट्रैक्टर को जब्त कर अमरपुर पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया है।
सभी वाहन मालिकों के खिलाफ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम के प्रावधानों के तहत प्रकरण तैयार किया जा रहा है। तय जुर्माना राशि जमा होने के बाद ही वाहनों को छोड़ने की प्रक्रिया होगी।
शिकायतों के आधार पर बढ़ा पहरा
कलेक्टर ने जिले भर में अवैध खनन और परिवहन पर लगातार नजर रखने के निर्देश दिए हैं। नियमित जांच के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन से मिल रही शिकायतों की जांच कर समय सीमा के भीतर निराकरण के लिए कहा गया है।
जरूरी खबरें
विज्ञापन